burgar में सॉस, चीज़ और प्रोसेस्ड पैटी के जरिए बहुत ज्यादा सोडियम शरीर में जाता है, अधिक नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। हाई ब्लड प्रेशर लंबे समय में हार्ट, किडनी और ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकता है।
जिन लोगों को पहले से बीपी की समस्या है, उनके लिए burgar और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
4 प्रोसेस्ड मीट और केमिकल्स का प्रभाव
अगर burgar नॉन-वेज है, तो उसमें इस्तेमाल होने वाला प्रोसेस्ड मीट अक्सर प्रिजर्वेटिव्स से भरा होता है। लंबे समय तक प्रोसेस्ड मीट खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
इसके अलावा स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए कई बार आर्टिफिशियल फ्लेवर और केमिकल्स मिलाए जाते हैं ये धीरे-धीरे शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं।
5 ज्यादा कैलोरी और मोटापा
एक साधारण burgar में लगभग 400-500 कैलोरी हो सकती है। अगर इसके साथ फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक भी ले ली जाए तो कुल कैलोरी 900-1000 तक पहुंच सकती है।
अगर इतनी कैलोरी रोज खर्च नहीं होती तो वह शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती है। इससे वजन बढ़ता है और मोटापा कई अन्य बीमारियों की जड़ बन जाता है, जैसे डायबिटीज़, हार्ट डिज़ीज़ और जॉइंट पेन।
burgar में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। फाइबर की कमी से पाचन तंत्र सही से काम नहीं कर पाता। इसके कारण कब्ज, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन पेट की अंदरूनी परत को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
7 बच्चों और युवाओं पर प्रभाव
बच्चों को burgar का स्वाद बहुत पसंद आता है। लेकिन जब वे नियमित रूप से जंक फूड खाते हैं तो उनके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे उनकी ग्रोथ और इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है।
कम उम्र में मोटापा और थकान की समस्या भी देखने को मिलती है। पढ़ाई और खेलकूद पर भी इसका असर पड़ सकता है।
बर्गर में कितनी कैलोरी होती है और इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है।
अलग-अलग प्रकार के बर्गर में कैलोरी
वेज बर्गर: लगभग 250–350 कैलोरी
चीज़ बर्गर: लगभग 300–450 कैलोरी
चिकन बर्गर: लगभग 350–500 कैलोरी
डबल पैटी बर्गर: 500–700 कैलोरी तक
फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक के साथ मील: कुल 800–1200 कैलोरी तक पहुँच सकती है ध्यान रखें कैलोरी की मात्रा ब्रांड, साइज और इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करती है।
क्या स्वस्थ विकल्प हो सकते हैं
अगर आप burgar खाना पूरी तरह छोड़ नहीं पा रहे हैं, तो कुछ बदलाव करें
मैदा की जगह मल्टीग्रेन या ब्राउन ब्रेड इस्तेमाल करें
डीप फ्राई की जगह ग्रिल्ड या बेक्ड पैटी लें
ज्यादा सब्जियां और कम सॉस डालें
कोल्ड ड्रिंक की जगह पानी या ताजा जूस पिएं
निष्कर्ष
burgar स्वाद में अच्छा जरूर लगता है, लेकिन नियमित सेवन शरीर को अंदर से कमजोर कर सकता है। सेहत का ध्यान रखना हमारी अपनी जिम्मेदारी है। कभी-कभार खाना ठीक है, लेकिन इसे आदत बनाना खतरनाक हो सकता है।
संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और घरेलू पौष्टिक भोजन ही लंबे समय तक स्वस्थ रहने की असली कुंजी है।
हमारा लेख पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद आपका साथ और विश्वास ही हमें बेहतर और उपयोगी जानकारी साझा करने की प्रेरणा देता है। आगे भी हम ऐसे ही स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरल और सच्ची जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे
अगर आप इस पोस्ट को पीडीएफ फॉरमॅट मे डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिये गये PDF पे क्लिक करे
PDF click here